राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक में शनिवार, 1 मार्च को पत्रकार होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन और महामंत्री संजीव वर्मा बैठक में उपस्थित रहे। हिमांशु शर्मा और रश्मि ओझा के प्रस्ताव पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी समारोह की जिम्मेदारी सभी सदस्यों की मौजूदगी में पदाधिकारियों को सौंप दी गई।
बैठक में संजीव वर्मा, योगेश कौशिक, रेखा अग्रवाल, सुनील त्रिपाठी, महमूद अली आदि के प्रस्ताव पर जरूरतमंद पत्रकारों की सहायता करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं नरेश सिंघानियां व विशाल रावत ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में सकारात्मक विचारों वाले पत्रकारों को एसोसिएशन का सदस्य बनाना चाहिए। सविता शर्मा, श्री राम, सोवरन सिंह, पप्पन ठाकुर ने सुझाव दिया कि भविष्य में एसोसिएशन को जनहित में कोई बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करना चाहिए।
एसोसिएशन अध्यक्ष अजय जैन ने पूर्व में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हेल्थ कैम्प, फास्ट टैग कैम्प, आधार कार्ड बनवाना, गरीबों को कंबल और कपड़े वितरित करना आदि कई कार्यक्रम पहले आयोजित किए गए हैं। आगे भी सभी के सहयोग से जनहित में यह सब जारी रहेगा। संजीव शर्मा ने बताया कि 1 मार्च को होली मिलन समारोह कहां आयोजित किया जाएगा, इसके निश्चित स्थान के बारे में सभी पत्रकारों को सूचित कर दिया जाएगा।
बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, महामंत्री हिमांशु शर्मा, सचिव रश्मि ओझा, संरक्षक सुनील त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य नरेश सिंघानियां, श्रीराम, सचिव रेखा अग्रवाल, पप्पन ठाकुर, ओसामा चौधरी, विशाल रावत, अजय रावत, अनुज गर्ग, सोवरन सिंह, सविता शर्मा, सुधीर रस्तोगी, अशोक कुमार, नरेश कुमार, महमूद अली, रवि तुषार, वंदना, रवि तंवर, गुलशन भारती, सी पी सिंह, शाकिब अली, राही, उस्मान सैफी आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply