मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के गीतों पर झूमे विद्यार्थी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर-110 महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एलुमनी मीट 2025 में शनिवार की रात मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के मंच पर आते ही हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों का जोश देखने लायक था। बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और जय गुरुदेव के नारे से उनका स्वागत किया। प्राक ने शानदार लाइव प्रस्तुति दिल छू लेने वाले गाने और जबरदस्त परफॉर्मेंस से इस इवेंट को संगीतमय और मनोरंजक बना दिया। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और विद्यार्थी उनके लाइव कंसर्ट का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान बी प्राक ने महर्षि यूनिवर्सिटी की तारीफ करते हुए कहा कि जैसा नाम वैसी शांत जगह कम ही देखने को मिलती है। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं वाइस चांसलर प्रो डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने सभी के सहयोग की सराहना की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग का भी आभार व्यक्त किया। इस बीच पूर्व छात्रों के अनुभवों को सुनने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिससे वर्तमान विद्यार्थी प्रेरित हुए।
पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं तो कई की आंखें नम हो गईं। डीन अकादमिक डॉक्टर तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, सदस्य, बोर्ड ऑफ गवर्नर, राहुल भारद्वाज, कुलपति, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर ग्रुप कैप्टन ओपी शर्मा, प्रो (डॉक्टर) भानु प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी, वरुण श्रीवास्तव, डीन अकादमिक, डॉ तृप्ति अग्रवाल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, संदीप शर्मा और कार्यक्रम के संयोजक शिवम् यादव मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*