स्टार प्रचारक तन्वी चौहान को SKFI ने बाल प्रतिभा पुरस्कार से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) ने तन्वी हेल्पिंग ग्रुप संस्था की स्टार प्रचारक कुमारी तन्वी चौहान को रविवार 2 मार्च को गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बाल प्रतिभा पुरस्कार से नवाजा है। तन्वी सात गांव की आंगनवाड़ी बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान करती हैं। बाल विवाह, योन अहिंसा, शराब आदि सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध समाज को जागरूक करती हैं और महिलाओं को सैनिटरी नेपकिन आदि भी वितरण करने में संस्था का सहयोग करती हैं।
छोटी सी उम्र और काम समाज सेवा का। यही उनकी उत्कृष्टता है। अब तक 10,000 से ज्यादा बेटियों को वह शिक्षा सामग्री वितरण कर चुकी हैं। पांच हजार से अधिक महिलाओं एवं बेटियों को सैनिटरी नेपकिन आदि देने में अपना सहयोग दिया है। तन्वी के पिता विजय चौहान पेशे से वकील हैं। उनका मानना है कि समाज के हर जरूरतमंद की हर किसी को मदद करनी चाहिये और तन्वी चौहान के अंदर यह गुण बचपन से है। इसी को SKFI ने आधार बनाकर तन्वी चौहान को ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ में बाल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके लिए श्री चौहान समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*