रोजवेल पब्लिक स्कूल में लगे शिविर का 315 लोगों ने उठाया लाभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित रोजवेल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा स्कूल के डायरेक्टर सरदार जोगिन्दर सिंह और बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में आधार कार्ड एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। करीब 315 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया, जिनमें 100 लोगों ने आधार कार्ड बनवाया या फिर उसे अपडेट कराया। जबकि 215 से अधिक लोगों आंखों की जांच कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शहर विधायक संजीव शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर सभी को बैसाखी की बधाई देते हुए व्यापार मंडल की जनहित के इस कार्य के लिए सराहना की है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल, डॉक्टर ओमवीर सिंह वीरवाल, भाजपा पार्षद कन्हैया लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत-सत्कार किया।
बलप्रीत सिंह के मुताबिक, आधार कार्ड शिविर में डाक विभाग की टीम मौजूद रही और लोगों की आंखों की जांच श्रेया आई सेंटर के स्टाफ ने की। शिविर में 100 लोगों ने अपना आधार कार्ड बनवाया और कई लोगों ने आधार कार्ड को अपडेट कराया। जबकि 215 से अधिक लोगों आंखों की जांच कराई। इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, डॉक्टर संदीप बंसल, डॉक्टर ओमबीर सिंह, वीरवाल, आशु पंडित, सौरभ यादव, संदीप त्यागी, डॉक्टर विकास, रामबाबू शर्मा गुरुजी, अजय चोपड़ा, पूनम गुप्ता, अरुण कुमार, अशोक मरवा, वीरेंद्र मल्होत्रा, बलराम रावल, मोहम्मद सुलेमान अली, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*