राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने शनिवार को नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव संस्कृति संगम कॉनफ्लूएंस ऑफ कल्चर्स मनाया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुए। मुख्य अतिथि पत्रकार श्रीमती गरिमा सिंह और विशिष्ट अतिथि घनश्याम उपाध्याय रहे। इनके साथ-साथ विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी एवं उप सचिव अमित सिन्हा का भी स्वागत-सत्कार किया गया।
10 मई को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उसके बाद बच्चों द्वारा भारत के मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों को दर्शाने के साथ ही देश की समृद्ध, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक यात्रा एवं सामाजिक परंपराओं की विभिन्न प्रदेशों के नृत्यों के माध्यम से अभिव्यक्ति की गई। प्रियंक जोशी ने सत्र 2023-24 के एकेडमिक अचीवर्स को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि गरिमा सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रियंक जोशी ने जहां बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अभिभावकों से धार्मिक सद्भावना बनाए रखने की अपील की, वहीं फाऊंडेशनल इंचार्ज श्रीमती श्रीमती रेखा बिष्ट ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply