CBSE बोर्ड 2025: 10वीं के नतीजे घोषित, छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने 10वीं के नतीजों घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं में 93.66 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 95.00 फीसदी रहा, वहीं छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63 फीसदी है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि इस बार दिल्ली, नोएडा नहीं बल्कि त्रिवेंद्रम रीजन 99.75 फीसदी के साथ शीर्ष पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने परीक्षा में जो बच्चे असफल हो गए हैं या कम अंक आने के कारण निराश हैं, उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा है, “जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत लंबी है और आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें, क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*