लीलावती पब्लिक स्कूल के रिहांशु ने प्रथम तो खुशी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित लीलावती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल में विज्ञान वर्ग के रिहांशु ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, खुशी श्रीवास्तव ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और यश कुमार ने 88.2 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
स्कूल के प्रथम पाली में वाणिज्य वर्ग की हंशिका बिष्ट 92 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दीपाली चंपावत 85.8 फीसदी अंकों से दूसरे स्थान और गुंजन सिंह 85.6 फीसदी अंकों से तीसरे स्थान पर रही। जबकि कला वर्ग में लक्ष्य चंदोलिया 82 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। प्रबंधक इंदु बाला बग्गा, अमित बग्गा, प्राची बग्गा और प्रधानाचार्य सपना गुप्ता ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*