पटना की तीन दिवसीय प्रदर्शन में भारतीय उद्योग को मिलेगा वैश्विक विस्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय उद्योगों के वैश्विक विस्तार को सशक्त बनाने के लिए पटना के विज्ञान भवन में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह जानकार नेशनल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट काउंसिल कमेटी (NIDCC) ने बुधवार को दी है। प्रदर्शनी 3 से 6 जुलाई लगेगी, जिसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) का सहयोग प्राप्त है।
NIDCC के अनुसार, पटना बिहार में आयोजित प्रदर्शनी में 200 से अधिक व्यापारिक और रिटेल ब्रांड, 20 से अधिक वित्तीय संस्थाएं, और कई अंतरराष्ट्रीय खरीदार व सरकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय ब्रांडों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना, विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना और वित्तीय संस्थाओं के साथ संवाद के नए द्वार खोलना है।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को उद्योग विकास के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जयरामन ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी भारतीय उद्यमियों के लिए वैश्विक दरवाज़े खोलने का अवसर है। यहां उन्हें न केवल खरीदार और निवेशक मिलेंगे, बल्कि उद्योग से जुड़ी नई जानकारियों व सरकारी सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और वित्तीय संस्थाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
NIDCC के डिप्टी डायरेक्टर रमेश राय ने बताया कि तीन द्विसीय प्रदर्शन भारतीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर है। हमारा उद्देश्य है कि भारतीय उत्पाद और सेवाएं वैश्विक मानकों पर खरे उतरें और दुनिया भर में अपनी जगह बनाएं। प्रेस कांन्फ्रेंस में शिवेंद्र विक्रम सिंह, हिमांशु, डॉ. विवेक, अमनुल्ला आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*