राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की बुधवार को 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। घंटाघर कंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। उसके बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, गाजियाबाद कोऑर्डिनेटर अजय चौधरी, हरेंद्र अग्रवाल, शिक्षाविद् जेके गॉड, नरेंद्र राठी, बिजेंद्र यादव, बाबूराम राम शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, पंकज तेजानिया, प्रेम प्रकाश चीनी, सूर्यकांत, एडवोकेट चन्द्रपाल, पूजा चड्ढा, गोपाल भाटी, राजन चित्तौड़िया, आशीष प्रेमी, विकास शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट बबलू भारती, एडवोकेट सुनील गौतम, त्रिलोक सिंह, मोहम्मद इरफान, राजकुमार, अमोल वशिष्ठ, पवन शर्मा, सैयद वली हसन, हिमायूं बेग, राकेश कुमार, विजय राणा, हाजी खालिद अहमद, सतीश चंद्र गुप्ता, महेश महेश दत्त, राजेश जायसवाल, यूनुस कुरैशी, शाहरुख खान, एडवोकेट खुशनुमा, हरीश गोयल, रियाज अहमद, रिजवान मलिक आदि ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि बुधवार, 21 मई को श्रद्धांजलि सभा में सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने ‘राजीव गांधी अमर रहे’ के नारे लगाए। साथ ही उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply