242 यात्रियों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। एअर इंडिया प्लेन के अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी करीब 15 किलोमीटर बताई गई है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की मौके पर तैनात कर दी गई है। घटनास्थल के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था। इस प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*