पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच, महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र का जाना हाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए रविवार को गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने क्राइम ब्रांच, महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। यहां की करीब-करीब हर स्थिति का जायजा लिया, अभिलेखों की जांच-पड़ताल की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हरहाल में व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए।
रविवार, 29 जून को पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित क्राइम ब्रांच पहुंचे। उसके बाद महिला थाना गए और फिर परिवार परामर्श केन्द्र का हाल जाना। इस दौरान क्राइम ब्रांच कार्यालय, महिला थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, परिवार परामर्श केन्द्र एवं अभिलेखों आदि की जांच-पड़ताल की। यह कोई औचक निरीक्षण नहीं था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की सांसें थमी रहीं।
पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने अधीनस्थों को आगन्तुकों व शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश दिया है कि कार्यालय, बैरिक व थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आगन्तुकों के लिए पीने का पानी एवं शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए और रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पानी व लाइट की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। सभी अभियोग से सम्बन्धित रिकॉर्ड अपडेट रखें। पारिवारिक विवादों की प्राप्त शिकायतों में काउंसलिंग करते समय परिवारों को भावनात्मक सहयोग प्रदान कर परामर्शदाताओं के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने का प्रयास किया जाए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*