महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

मुम्बई। महाराष्‍ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम मंगलवार को बड़ी तेजी से बदला। सुबह से शाम तक नई दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक बैठकों का दौर चलता रहा। जहां दिल्‍ली में कांग्रेस का बैठकों का दौर जारी रहा, वहीं मुंबई में एनसीपी ने बैठक की। राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी। केंद्रीय कैबिनेट ने भी राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन की सिफारिश की है। देर शाम राष्‍ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी। जबकि शिवसेना ने राष्‍ट्रपति शासन की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। शिवसेना के वकील राजेश इनामदार ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के बारे में जो भी जानकारी मुझे मिल रही है, वह समाचार चैनलों के माध्यम से है। इस पर एक कानूनी चर्चा करेंगे और इसके बाद यदि कोई याचिका दायर करने की आवश्यकता है तो हम कानूनी सहारा लेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*