राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा (GCS) ने कायस्थ कनेक्ट अभियान के तहत शिप्रा सन सिटी इंदिरापुरम निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर श्रीवास्तव के आवास पर एक बैठक की। जिसमें सभा की कोर कमेटी के सदस्यों के अलावा स्थानीय चित्रांश समाज के सक्रिय व प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। सभी सदस्य कनेक्ट अभियान और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उत्साहित दिखे।
रविवार, 20 जुलाई की बैठक की अध्यक्षता सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अब तक की कायस्थ कनेक्ट अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 2022 में प्रकाशित ‘गाजियाबाद चित्रांश डायरेक्टरी’ को अपडेट किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘गाजियाबाद चित्रांश सभा’ ने इस वर्ष एक विस्तृत डायरेक्टरी प्रकाशित करने का निर्णय किया है, जिसमें अधिक से अधिक चित्रांश परिवारों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में दिसंबर – 2025 में होने वाले सभा के 7वें वार्षिक समारोह पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने जहां आगामी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए, वहीं सुधीर श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि वे शिप्रा सन सिटी के अलावा इंदिरापुरम में रह रहे सभी चित्रांश परिवार को कायस्थ कनेक्ट अभियान से जोड़ने के लिए वह पूरी तरह से सक्रिय हैं। वह लगातार कायस्थ परिवारों से संपर्क कर रहे हैं।
इस अवसर पर एमसी गौर, बिमल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, निशांत वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, राहुल प्रकाश, वरुण सक्सेना, धीरज सहाय, विधान श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, विशाल गौतम, सुनील सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अरविंद नारायण, विवेक कुमार, प्रकाश कर्ण, उज्ज्वल कुमार, शरद श्रीवास्तव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply