सत्येन्द्र प्रकाश ‘मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न’ से किए जाएंगे सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जयपुर। कायस्थ समाज की संस्था ‘अभाकाम’ गाजियाबाद के लेखक व पत्रकार सत्येन्द्र प्रकाश को ‘मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न’ से सम्मानित करेगी। यह अलंकरण जयपुर में 3 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में सत्येन्द्र प्रकाश को उनकी कविता ‘अंत कहां’ के लिए प्रदान किया जाएगा।
अभाकाम के महामंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना के अनुसार, सत्येन्द्र प्रकाश ने मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न प्रतियोगिता- 2025 में भाग लिया था। जिसके लिए चयन समिति ने उन्हें चुन लिया है। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र प्रकाश राष्ट्रीय स्वेच्छिक संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्हें कई पत्रकारों और साहित्यकारों ने इस सम्मान के लिए अग्रिम बधाई दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*