तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा गिरधरपुर सुनारसी व रनमूर्ति स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान एवं सचिव पूजा चौहान ने बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित व सम्मानित किया।
रविवार, 20 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रनमूर्ति स्कूल के प्रधानाचार्य बबलू राजपूत ने किया। गिरधरपुर सुनारसी टीम के प्रमुख सदस्य सुधा, गीता, मास्टर बालचंद नागर, पूजा चौहान एवं स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने मंच से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौहान, पिंटू, विकास और अतुल की सक्रिय भागीदारी रही।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*