‘राष्ट्र गौरव’ अवार्ड से सम्मानित सुनील खुराना का सहारनपुर में हुआ अभिनंदन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ के सहायक अध्यापक सुनील कुमार खुराना को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ‘राष्ट्र गौरव’ सम्मान से नवाजा है। श्री खुराना का व्यक्तित्व जिज्ञासु प्रवृत्ति का है। वह हमेशा महापुरुषों के बारे में सोचते रहते हैं आखिर कैसे उनकी छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनी? समाज और देश के लिए क्या करना चाहिए? आखिर उनकी इसी सोच ने उन्हें साहित्य की तरफ मोड़ दिया और आज उसी हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें ‘राष्ट्र गौरव’ के रूप में एक नई पहचान मिली है।
राष्ट्रीय स्वेच्छिक संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 7वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह के तहत ग्रेटर नोएडा में देश के नौ राज्यों की 72 हस्तियों को सम्मानित किया है। पीआईआईटी कालेज में आयोजित भव्य समारोह में सहारनपुर के सुनील कुमार खुराना को भी राष्ट्र गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में श्री खुराना का 15 अगस्त को सहारनपुर की तहसील नकुड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में उनका अभिनंदन किया गया। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*