राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सेक्टर 11 प्रताप विहार में सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह बैसला ने ध्वजारोहण करने के बाद बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
श्री बैसला ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें इस स्वतंत्रता को उपहार नहीं, जिम्मेदारी मानते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, ईमानदारी और अच्छे संस्कार अपनाकर देश के सपनों को साकार करने का आह्वान किया तथा शिक्षकों की छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Reply