राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– संस्था के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह का मनाया जन्मदिन
गाजियाबाद। मानवता को समर्पित शुभारंभ फाउंडेशन (इंडिया) ने शुक्रवार की शाम अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाजसेवा, पुलिस एवं पत्रकारिता से जुड़े कई लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘राष्ट्र गौरव’ सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “मानवता ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। हमने समाज सेवा का जो संकल्प लिया है, उसके प्रति हमेशा हमारी वचनबद्धता कायम रहेगी।”
फाउंडेशन ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि संस्था द्वारा 15 अगस्त की सुबह मलिन बस्तियों में बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया गया। गरीब बच्चों को उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास हुआ, फिर शाम छह बजे साहिबाबाद स्थित पार्थ पैराडाइज होटल के सभागार में स्थापना दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठत लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और करीब-करीब सभी ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह के कार्यों की सराहना की है।
इससे पहले सभी सम्मानित अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो बालिकाओं ने भगवान गणेश की वंदना से जुड़ी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की और फिर कुल 32 लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें बारी-बारी से सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित गौतम बुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, शुभारंभ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लखनऊ) विनोद कुमार सिंह, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन और संस्था के कनाडा कार्यकर्ता राजीव गुप्ता को फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री मंजीत सिंह राठौर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश चक्रवती आदि ने राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा। उन्हें अवार्ड, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया।

कार्यक्रम में मंजू सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर लोगों ने उन्हें बधाई दी। समारोह में उपस्थित तीन कवियों ने राष्ट्रभक्ति की कविताओं से पूरा वतावारण देशभक्तिमय कर दिया। इस अवसर संस्था से जुड़े पदाधिकारी सुभाष जैन, महिपाल मावी, सतीश सिंह, नीरज शर्मा, राजेन्द्र पांडेय, नारायण बिसा, अनुपमा सिंह, गौरव चौधरी के अलावा कई समाजसेवी, शिक्षक, पत्रकार एव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply