PIIT कॉलेज ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
– मुख्य अतिथि बोले : कामयाबी के लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन जरूरी
गौतमबुद्ध नगर। पीआईआईटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉक्टर) भरत सिंह ने इस अवसर पर जहां विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों और जीवन मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं आयकर विभाग (भारत सरकार) के पूर्व मुख्य आयुक्त एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि बीएल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कामयाबी के लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन जरूरी है।
गुरुवार, 4 सितंबर को आयोजित नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत कार्यक्रम ओरिएंटेशन में सभी विद्यार्थियों को संस्थान के मूल्यों, संस्कृति और शैक्षिक यात्रा से परिचित कराया गया। मंच की अध्यक्षता चीफ इंजीनियर कुंवर हमबीर सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि आयकर विभाग के पूर्व मुख्य आयुक्त बीएल सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक आरसी वर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी सीपी सिंह रहे।
बी एल सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के सपनों को दिशा देने और संभावनाओं को जगाने की शुरुआत है। साथ ही विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, 16-18 घंटे मेहनत करने और शरीर, मन व बुद्धि को सक्षम बनाने की सलाह देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय, समर्पण और अनुशासन आवश्यक है। अन्य अतिथियों ने भी प्रेरक बातों के जरिए नेतृत्व, संचार कौशल, टीम निर्माण और जीवन कौशल पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मैडम मिथिलेश एवं मैडम जागेश द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। चेयरमैन भरत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। संस्थान के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूर्व में अपनी कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
मंच संचालन प्रो बीएस रावत ने किया। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके शाक्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार अंत में संस्थान के निदेशक प्रो. आरके शाक्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरके राजपूत, डॉ. अजय पाल यादव, बीपी सिंह, राजरानी सिंह एवं संस्थान के सभी प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*