पत्रकारों के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में WJI ने आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। गुरुद्वारा बंगला साहिब में वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) ने पत्रकारों के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। नि:शुल्क जांच कैंप में बड़ी संख्या में पत्रकार और उनके परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
शनिवार, 6 सितंबर को आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जनरल फिज़िशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक और फिजियोथेरेपी सहित कई अनुभवी डॉक्टर और उनकी टीम मौजूद रही। ब्लड टेस्ट, एक्स-रे एवं सीटी स्कैन भी लोगों ने कराया। शिविर में डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव देवेन्द्र तौमर, दिल्ली प्रभारी नरेंद्र धवन, देवेंद्र पवार कार्यक्रम संयोजक, राष्ट्रीय सलाहकार सुरेन्द्र वर्मा, अशोक धवन, धर्मेन्द्र भदौरिया, ईश मलिक, स्वतंत्र भुल्लर, प्रीतपाल सिंह, श्रवण शुक्ला, लवली शर्मा, सुनील परिहार, सुधीर सलूजा, सुंदरम, लक्ष्मण इंदौरिया, रीटा मिश्रा, मुकेश कुमार, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, मुकेश मधुर, राष्ट्रीय सचिव अमलेश राजू आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
गुरु हरकिशन पॉलिक्लिनिक गुरुद्वारा बंगला साहिब के चेयरमैन भूपिंदर सिंह भुल्लर ने इस अवसर पर कहा, “पत्रकारों के सम्मान व उनके कल्याण के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदैव तत्पर रहेगी।” वहीं डब्ल्यूजेआई ने इस सहयोग के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*