हरियाणवी फिल्म अभिनेता उत्तर कुमार गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पुलिस ने हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार को एक्ट्रेस से दुष्कर्म व लगातार शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने अमरोहा के एक फार्म हाउस से पकड़ा है। लेकिन डीसीपी ट्रांस हिंडन के अनुसार हिरासत में लेते ही उत्तर की तबियत खराब होने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने 2020 में हरियाणवी एल्बम में उत्तर कुमार के साथ काम किया था। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर उत्तर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।
महिला की शिकायत के बाद गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं बीते दिनों पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया था। साथ ही उत्तर कुमार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*