राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। छपरौला गिरधरपुर स्थित गगन एन्क्लेव-2 में तीसरा नौ दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। नवरात्र के अवसर पर बुधवार को पंडित अभिषेक शर्मा द्वारा हवन पूजन कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता के श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा गगन इन्क्लेव मां के जयकारों से गूंज उठा।
गुरुवार, 2 अक्टूबर को विजयदशमी महापर्व के अवसर पर 51 कन्याओं का पूजन करने के बाद भंडारे किया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद से समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन आए और अपनी पूरी टीम के साथ माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और सभी को विजयदशमी की बधाई दी।
विजयदशमी को ही छोटा हरिद्वार में मूर्ति विसर्जन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मनमोहन सिंह, परमानंद दुबे, रितेश श्रीवास्तव, शंकर झा, चंदन यादव, विश्व प्रताप सिंह सहित पुरी कॉलोनी के निवासियों का सहयोग रहा।


Leave a Reply