गुर तेग बहादुर की 350वीं शहीदी जागृति यात्रा का किया स्वागत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर महाराज की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में निकाली गई जागृति यात्रा का गाजियाबाद में भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने पुष्प वर्षा और कीर्तन से इस पवित्र यात्रा का अभिनंदन किया। तख्त श्री सचखंड श्री पटना साहिब से 17 सितंबर से शुरू हुई जागृति यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान, धार्मिक स्वतंत्रता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा (भाजपा) बलप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को जागृति यात्रा गाजियाबाद में कवि नगर सी ब्लॉक स्थति गुरुद्वारे से होते हुए, नवयुग मार्केट और फिर हापुड़ मोड़ गुरुद्वारा पहुंची। उन्होंने यात्रा का स्वागत-सत्कार किया, माथा टेका और दिल्ली से गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका से भेंट की। इस मौके पर शहर विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने जगदीश नगर गुरुद्वारा के सामने यात्रा का स्वागत कर पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के सेक्रेटरी जसमेंन सिंह नोनी ने विधायक संजीव शर्मा और बलप्रीत सिंह को सरोपा डालकर सम्मानित किया। संजीव शर्मा का मानना है कि गुरु तेग बहादुर का सर्वोच्च शहीदी हमें धर्म की रक्षा, मानवता और शांति का संदेश देती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*