छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत के अवसर पर आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स में एक विशेष सभा का आयोजन कर छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संगठन के दिल्ली प्रदेश प्रभारी अभिजीत श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव और छपरा जिलाध्यक्ष कमल किशोर सहाय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विशेष सभा में व्रतियों को फल, गागल, नींबू, अनानास एवं साड़ी सहित अन्य पूजन सामग्री प्रदान की गईं। इस अवसर पर सभी ने समाज के समर्पण और एकता की भावना को सराहते हुए कहा कि — “छठ पर्व केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी है।”
कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी, महिला मंडल की सदस्य तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*