चाइल्ड आर्टिस्ट प्रियल को बनाया ब्रांड एम्बेसडर, लखनऊ में अवध गौरव रत्न सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी और भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन ने शनिवार की शाम संबलपुर ओडिशा की नृत्य शिल्पी कु. प्रियल प्रधान को अवध गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही इस चाइल्ड आर्टिस्ट को संस्था का 2025 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। प्रियल के साथ-साथ कुल 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद (पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) डॉ. दिनेश शर्मा रहे। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं को उत्कृष्टता के लिए अवध गौरव रत्न अवार्ड प्रदान किए।
सोसाइटी की अध्यक्ष गीतांजलि सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि 25 अक्टूबर की शाम आशियाना स्थित प्रगति महोत्सव में आयोजित अवध गौरव रत्न अवॉर्ड्स सम्मान समारोह (सीज़न- 3) के तहत दिल्ली की प्रियल प्रधान के साथ-साथ जिन सौ और लोगों को सम्मानित किया गया, उनमें पत्रकार, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, फिल्म कलाकार और समाजसेवी आदि शामिल रहे। इन सभी को अवध गौरव रत्न अवार्ड प्रदान किया गया है।
पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सुनील रॉकी के अनुसार, दिल्ली की चाइल्ड आर्टिस्ट प्रियल प्रधान को संबलपुरी (ओडिशा) नृत्य के लिए अवार्ड दिया गया है। साथ ही उन्हें 2025 के लिए संस्था का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इस मौके पर प्रियल के पिता सत्य नारायण प्रधान और माता चंद्रमुखी प्रधान मौजूद रहे। सम्मान समारोह में महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म्स फेस्टिवल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उन पर फिल्माए गए गीतों पर कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए धमाल मचाया। साथ ही सिंगिंग, एक्टिंग और मिमिक्री की जोरदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में पवन सिंह चौहान जीएमएलसी सीतापुर / चेयरमैन एसआर ग्रुप, डॉ राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर लखनऊ एवं प्रवीण सिंह चौहान चेयरमैन एसएस इंस्टीट्यूट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*