शिक्षकों के लिए इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में सारगर्भित कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सीबीएसई द्वारा प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर सारगर्भित कार्यशाला का आयोजन कर शिक्षकों को एनईपी 2020 और नए बदलावों से अवगत कराया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल और शिक्षण विधियों को बढ़ाना है। इसलिए आज की कार्यशाला में पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, छात्र केंद्रित दृष्टिकोण और आधुनिक शिक्षण तकनीकों जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन संचालन सुश्री सीमा सिन्हा एवं नरेश भारद्वाज ने किया। कार्यशाला में 5+3+3+4 शैक्षणिक संरचना, समग्र एवं अनुभवात्मक शिक्षा जैसी नई शिक्षा नीति की प्रमुख विशेषताओं के अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुझाई गई विविध गतिविधियों को भी रेखांकित किया गया।
प्रधानाचार्य श्री मधुकर प्रिय एवं उप प्रधानाचार्य सुश्री कल्पना सीजो ने दोनों संचालकों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध होगी। इससे उन्हें शिक्षा के बदलते परिदृश्य के अनुरूप अपने शिक्षण दृष्टिकोण को और समृद्ध करने में मदद मिलेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*