दीपक पुरुषोत्तम पाटिल पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, ग्रेटर नोएडा में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। न्यू महाराष्ट्र सदन में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दीपक पुरुषोत्तम पाटिल को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पदाधकारियों एवं सदस्यों ने इस मौके पर उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया।
कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर आर्य के आग्रह पर राष्ट्रीय टीम के अन्य पदाधकारियों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील सखाराम पाटिल, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री डॉ मनोज कटारिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत पाटिल, देवीलाल एवं मातृशक्ति के रूप में कंचन दीपक पाटिल का ग्राम तुगलपुर में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन संजय भैया एवं ग्राम तिलपता में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर आर्य के आवास एवं इण्टर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया।
दीपक पुरुषोत्तम पाटिल ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद से गुर्जर समाज ने पुनः महासभा की बागडोर सौंपी हैं, उसके लिए हमेशा वे संकल्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की राजनैतिक, प्रशासनिक एवं शासन में उचित भागेदारी सुनिश्चित कराना उनका संकल्प है। पाटिल ने भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज एवं भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इंटर कॉलेज तिलपता के प्रबन्धक बलवीर सिंह आर्य के निवेदन पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य अमरेश चपराना ने दीपक पुरुषोत्तम पाटिल एवं कंचन पुरुषोत्तम पाटिल को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
दीपक पुरुषोत्तम पाटिल ने प्रबंधक बलवीर सिंह आर्य, सुखवीर सिंह आर्य, प्रधानाचार्य अमरेश चपराना सहित समस्त शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है, कि किसी भी बच्चे को धन के अभाव में गुणात्मक एवं रोजगारपरक उच्चशिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता बीएस रावत के अनुसार, इस मौके पर प्रदेश मंत्री अमर जीत चौधरी, जिलाध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर, महानगर अध्यक्ष सुनील अवाना, शिक्षा समिति के अध्यक्ष राईस राम भाटी, पूर्व डीएसपी जयपाल सिंह, अनिल कुमार मुखिया, लीलू हवलदार, विजेंद्र सिंह, अजय नेताजी कैलाशपुर, सोनू खोदना, जितेंद्र आर्य, आर्यन, रविन्द्र भाटी, पीटीआई बालचंद, धर्मपाली आर्य, परमेश्वरी देवी व सरिता अवाना आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*