महिला सशक्तिकरण के लिए कायस्थ परिवार करेगा टीम का गठन

डॉ.विद्या भूषण श्रीवास्तव
राष्ट्रीय जनमोर्चा छपरा कार्यालय।
सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था कायस्थ परिवार की एक बैठक की गई। जिसमें कई रचनात्मक कार्य करने का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति बनी कि पहले ठंड से बचाव के लिए असहाय, गरीब और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जाएं। उसके बाद स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएंगे।
स्थानीय आशीर्वाद मार्केट कम्प्लेक्स स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा उर्फ मिंटू ने किया। जबकि संचालन मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने करते हुए बैठक के औचित्य पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता आनंद विवेक ने सुझाव दिया कि नववर्ष के आगमन को लेकर चित्रांश बंधुओं के साथ पिकनिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाय, ताकि इसका सभी आनंद ले सकें। इस पर सर्वसम्मति बनी तो आयोजन के लिए विवेक को संयोजक की जिम्मेवारी दी गई।
बैठक में विगत 03 दिसंबर को संपन्न हुए कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सहाय की अध्यक्षता में आयोजित देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती सह चित्रांश सम्मान समारोह की ऐतिहासिक सफलता की समीक्षा भी की गई। श्री सहाय ने इस बात को दोहराया कि कायस्थ परिवार के संयोजकत्व में गठित सारण सर्व दलीय चित्रांश एकता परिषद से शामिल सभी चित्रांश संगठनों के सदस्यों ने भरपूर सहयोग देकर इसे सफल बनाया। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार सिन्हा, अभिजीत श्रीवास्तव, अजित कुमार, अजय सहाय राजेश वर्मा, आनंद विवेक, पंकज कुमार वर्मा, डॉ परेश कुमार, धनंजय श्रीवास्तव डॉ कुमार गौरव, अमृत प्रियदर्शी, सागर श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव के साथ-साथ महिला टीम की सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और सभी बधाई के पात्र हैं।
मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जी महाराज, हास्य व्यंग के कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के सत्य नारायण प्रसाद, अजीत सिन्हा, कवयित्री रीना सिन्हा, हरेंद्र प्रसाद, भाजपा एनआरआई के प्रांतीय संयोजक मनीष सिन्हा, कायस्थ समाज के नेता सितेश रमन आदि की मौजूदगी ने इस आयोजन को चार चांद लगा दिया।
कायस्थ परिवार के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम ने चित्रांश समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे दिया।
महासचिव अजय सहाय ने कहा कि स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति, युवा पीढ़ी की सक्रियता एवं भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों की सहभागिता भी इस कार्यक्रम की सफलता का द्योतक रहा। सचिव अजय सहाय ने कहा कि स्थानीय पार्टी क्लब के प्रोपराइटर विकास कुमार, अमृतांश जी, अजितेश जी आदि का भी विशेष योगदान रहा।
प्रवक्ता आनंद विवेक ने कहा कि चित्रांश महिलाओं की अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति रहना भी अपने आप में अनूठा रहा। ठंड एवं थोड़ी बहुत शीतलहर भी कोई बांधा नहीं बन सकी। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में लोग जमे रहे। बहरहाल, विगत तीन वर्षों से कायस्थ परिवार ने अपने ऐतिहासिक कार्यक्रमों से प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा में एक मुकाम हासिल कर लिया है। अब संस्था को विस्तार देने के लिए कुछ ही महीनों में कायस्थ परिवार की महिला टीम का गठन किया जाएगा। क्योंकि सैकड़ों महिलाओं ने इस संस्था के माध्यम से जुड़ने की इच्छा प्रकट की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*