पर्यावरण पुरुष रूपचंद नागर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर एंड वर्ल्ड पीस (Victoria University of Culture and World Peace) ने गाजियाबाद के पर्यावरण पुरुष रूपचंद नागर को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार, 10 दिसंबर को नयी दिल्ली के राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम में आोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
वसुंधरा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं ‘पर्यावरण पुरुष’ रूपचंद नागर इससे पहले भी कई बार अपने श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित हुए हैं। प्रतिष्ठित लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद और समाजसेवी रूपचंद नागर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह गजय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और सामाजिक उत्थान के लिए सदैव तत्पर्य रहते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*