राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चित्रांश मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष और विनय कुमार कुलश्रेष्ठ बने महासचिव
गौतमबुद्ध नगर। छपरौला स्थित कन्हैया कुंज के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल की एक बैठक में सर्वसम्मति से गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी का कठन कर दिया गया। संगठन के विस्तार के लिए रविवार, 7 दिसंबर को आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एव गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने की।
अशोक श्रीवास्तव के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर इकाई का चित्रांश मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष और विनय कुमार कुलश्रेष्ठ को महासचिव चुना गया है। गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव और अवधेश सक्सेना संरक्षक बनाए गए हैं। जबकि रीतेश कुमार श्रीवास्तव सचिव, विनय कुमार श्रीवास्तव (बिन्नी) कोषाध्यक्ष, संजय लाल श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष, राजन कुमार श्रीवास्तव संगठन सचिव और सुरेश कुमार श्रीवास्तव (दादरी) संगठन सचिव का पदभार संभालेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी चुने गए नव नियुक्त पदाधिकारियों को कायस्थ समाज के उत्थान के लिए चित्रगुप्त मन्दिर में शपथ दिलाई। सभी ने समाज को एकजुट करने व संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया। अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र ही गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी के गठन व समस्त पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र संगठन के संस्थापक जितेन्द्र बच्चन द्वारा जारी किया जाएगा।
बैठक में डाक्टर बृज किशोर श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अमरीश कुमार श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रीना कुलश्रेष्ठ, पूजा श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply