कार्यक्रम आयोजित कर एड्स के प्रति लोगों को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नालंदा। सामाजिक संस्था श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था और गेल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सरदार विघा हाई स्कूल, नालंदा, बिहार में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों व सामाजिक भेदभाव को दूर करना था।
शनिवार, 13 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार सिंह (ऑर्थोपेडिक सर्जन) और मंच का संचालन भाई भरत जी संस्था के संस्थापक ने किया। उन्होंने कहा कि एड्स संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। इससे बचाव के तरीके बताना और समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने एड्स संक्रमण के मुख्य कारणों पर भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्रों ने स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*