राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस यात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। धार्मिक नाटक का मंचन हुआ। देश के प्रसिद्ध 11 कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुति से समां बांध दिया।
मेला कार्यकारिणी समिति के महाप्रबंधक आकाश जैन ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि महा महोत्सव में श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा के अंतिम दिन दाताराम चौक स्थित मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ और बिंदा वाला चौक मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान रथ पर सवार होने के लिए लोगों ने बारी-बारी से बोलियां लगाईं, जो लाखों रुपये तक पहुंची।
आकाश जैन के अनुसार, रथयात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। झांकियां निकाली गईं। शाम सात बजे जहां जादूगर सम्राट हैरी ने रोमांचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वहीं रात आठ बजे विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने समां बांध दिया। कवि हरिओम पवार, कविता तिवारी, स्वयं श्रीवास्तव, सुदीप भोला, शंभू शिखर, प्रवीण शुक्ल, संजय झाला, शशिकांत यादव, सजल जैन, प्रवीण पांडेय, श्रद्धा शौर्य आदि की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।
इस अवसर पर गोपाल जैन, अनिल जैन, अशोक जैन, आकाश जैन, संजय जैन. मुकेश जैन, रोहित जैन, अनुज जैन, अभय जैन, अभिषेक जैन, मोनू जैन, अर्जुन जैन, पवन जैन, अरून जैन, राजू जैन, मनन जैन, मनोज जैन, यथार्थ जैन, छवि जैन, रश्मि जैन, दीपांश जैन, मुकुल जैन, उमा जैन, हिमांशी जैन, बबिता जैन, लिशा जैन, निशांत जैन, रूपाली जैन, प्रभात जैन आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply