नेपाल के कलाकारों ने खुर्जा की पॉटरी परंपरा को सराहा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। सिरेमिक नगरी खुर्जा में नेपाल से आए 10 टेराकोटा कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल ने खुर्जा पॉटरी क्लस्टर का विस्तृत भ्रमण कर उसकी सराहना की है। कलाकारों ने पारंपरिक पॉटरी कला के साथ-साथ आधुनिक सिरेमिक तकनीकों, डिजाइन प्रक्रिया, कच्चे माल के चयन, फिनिशिंग एवं फायरिंग तकनीकों को नजदीक से जाना-समझा। खुर्जा के मुकुल सक्सेना, शलभ सिंघानिया एवं ऋतिक अरोरा ने संपूर्ण जानकारी दी।
महामना सिरेमिक डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सीईओ डॉ. एलके शर्मा ने इस बीच संस्था परिसर में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया। जिसमें टेराकोटा एवं सिरेमिक उद्योग में तकनीकी उन्नयन, नवाचार, डिजाइन विकास, उद्यमिता तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उम्मीद जताई गई कि भारत-नेपाल के बीच कला, संस्कृति एवं सिरेमिक शिल्प के क्षेत्र में आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*