विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए PIIT जॉब फेयर 2025 का आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। पीआईआईटी (प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी) में छात्र-छात्राओं को नौकरी और इंटर्नशिप के लिए जॉब फेयर 2025 का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीबीए, बीसीए व एमबीए के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पीआईआईटी के सहायक निदेशक (मीडिया) जितेन्द्र बच्चन ने रोजगार मेले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा भी बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीआईआईटी ऐसे जॉब फेयर का आयोजन करता रहता है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करते ही आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। इसमें छात्रों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने व चयन प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है।
बच्चन ने बताया कि जॉब फेयर को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है। पीआईआईटी के छात्र लगातार अपना पंजीकरण करा रहे हैं। आज के कार्यक्रम में तकनीकी, आईटी, सेल्स, मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट से जुड़े पदों के लिए छात्रों का साक्षात्कार किया गया। निश्चित ही यह रोजगार मेला विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा। क्योंकि कंपनियों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेते हुए उनकी कार्य क्षमता का मूल्यांकन भी कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ये कंपनियां जिले में रोजगार के नए रास्ते भी खोलेंगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*