राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब बिना किसी विलंब शुल्क के पांच अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उत्तर भारत के गौरवशाली शिक्षण संस्थान प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT College) ग्रेटर नोएडा के सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने दी है। उन्होंने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। साथ ही अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के साथ 10 अप्रैल तक अब आवेदन करने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च को समाप्त होने वाली थी। उससे पहले ही कई विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब नई तिथियां जारी की गई हैं। डॉ. बच्चन ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का शिक्षक बनने का सपना है, PIIT उनके सपने को हकीकत में बदलने के लिए उनके साथ है। सरकारी स्कूल हों या निजि, टीचर बनने के लिए जहां B.Ed कोर्स अनिवार्य है, वहीं वर्ष 2026 के लिए B.Ed Course Admission की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपके प्रवेश परीक्षा के फॉर्म भरने का समय आ गया है। जो युवा शिक्षक के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
डॉ. जितेन्द्र बच्चन बताते हैं, B.Ed (Bachelor of Education) एक प्रोफेशनल डिग्री है, जो विद्यार्थियों को शिक्षण की तकनीक, मनोविज्ञान, पाठ योजना, कक्षा प्रबंधन और मूल्यांकन प्रणाली की गहरी समझ देती है। आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं या किसी निजी विद्यालय में पढ़ाने का मन है तो बी.एड. के बिना संभव नहीं है। टीईटी, सीटीईटी या राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में भी शामिल होने के लिए बी.एड. की डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। इसलिए आप अंतिम तिथि का इंतजार न करें। क्योंकि जितनी जल्दी आवेदन करेंगे, उतना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी कॉलेज एनसीटीई से अनुमोदित तथा चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से सम्बद्ध है। उत्तर भारत का यह एक सुविख्यात शिक्षण संस्थान है, जिसमें 2004-05 से बी.एड. पाठ्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए PIIT कॉलेज ग्रेटर नोएडा उन अभ्यर्थियों की पहली पसंद है जो अपने भविष्य के प्रति सजग हैं और शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञानार्जन तथा बेहतरीन उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं।
फीस में 50 प्रतिशत की छूट और पीआईआईटी की अन्य विशेषताएं :
बी.एड. में छात्राओं को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के आधार पर प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत फीस में छूट। काउंसलिंग प्रक्रिया के द्वारा प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस में विशेष छूट। जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तथा सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के बच्चों को बी.एड. प्रवेश में प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशित फीस में छूट।
GEN/OBC/SC/ST अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित स्कॉलरशिप की सुविधा। पाठ्यक्रम एवं ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकों एवं पत्रिकाओं से सुसज्जित पुस्तकालय। छात्र-छात्राओं के लिए अलग से छात्रावास की सुविधा। शिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की नि:शुल्क व्यवस्था। किसी भी जानकारी के लिए आप 9899651105 और 9313465124 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही बी.एड. प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने से पहले महज पांच हजार रुपये जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।


Leave a Reply