राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) की बुलंदशहर इकाई द्वारा शुक्रवार को शिकारपुर स्थित KRJ न्यूज चैनल के कार्यालय में संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह भी आयोजित किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक राम दिवाकर और जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कवि जय किशन ने होली के पारम्परिक गीत और हास्य रस की भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। जबकि बैठक में संगठन द्वारा प्रस्तावित 5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
अंत में नारी सशक्तिकरण को महत्व देते हुए संगठन के सभी उपस्थित सदस्यों ने आठ मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसकेएफआई के माननीय सदस्य एवं पदाधिकारी सोनपाल सिंह, राजेंद्र भारद्वाज, श्रीमती ममता अग्रवाल, जय किशन, मोहित कौशिक, एमपी सिंह राणा, श्याम दिवाकर आदि के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply