क्षेत्रीय कायस्थ सभा कवि नगर ने मनाया होली मिलन समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षक श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव और श्रीमती प्रिया वर्मा ‘प्रेरणा नारी सम्मान’ से सम्मानित


गाजियाबाद। क्षेत्रीय कायस्थ सभा कवि नगर के तत्वावधान में राजनगर स्थित एक होटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मथुरा जनपद की जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं स्तुति के साथ किया गया।
शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध कलाकारों— प्रांश श्रीवास्तव, मधुमिता मजूमदार, मनीष कुमार, अपूर्व श्रीवास्तव, गोपाल सक्सेना एवं दीपा सक्सेना ने मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही नामचीन कवि दीपक आदि ने काव्य के माध्यम से कार्यक्रम को रस-रंग से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सभा ने पुरस्कृत किया। साथ ही श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव एवं महेंद्र शंकर माथुर को वरिष्ठ सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया।
रविवार, 8 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर में दो शिक्षकों श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव को शिक्षा और साहित्य एवं श्रीमती प्रिया वर्मा को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘प्रेरणा नारी सम्मान’ अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुलाब की पंखुड़ियों से खेली गई प्रेमपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली रही, जिसने वातावरण को आनंद और उत्साह से भर दिया। मंच संचालन “बाल उमंग”बाल पत्रिका की संपादक श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक सुधांशु माथुर, अध्यक्ष ए.के. निगम, महासचिव जैनेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आलोक वर्मा तथा जनसंपर्क सचिव श्रीमती प्रिया वर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नरेश माथुर, मनोज सक्सेना, डॉ. सुनील भटनागर, संजीव चित्रांशी, अमित सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, श्रीमती मंजुला निगम, पंकज सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, आर.एन. सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*