यूपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को अ.भा. गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रावत ने दी बधाई

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर बी.एस. रावत ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, समर्पण और धैर्य का परिणाम बताते हुए सभी चयनित उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कहा है कि उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है। हमें उम्मीद है कि ये युवा देश की सेवा करते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
शनिवार, 7 मार्च को प्रोफसर रावत ने गुर्जर समाज के चयनित अभ्यर्थियों का विशेष तौर पर अभिनंदन करते हुए कहा है कि आपने समाज का जो मान-सम्मान बढ़ाया है, उसके लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा को आप पर नाज है। उन्होंने कहा कि आपने यह साबित कर दिया है कि यदि मंजिल सामने हो और दिल में दृढ़ संकल्प, तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता। आपने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर न केवल गुर्जर समाज का गौरव बढ़ाया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आप प्रेरणा स्रोत हैं।
उल्लेखनीय है कि (1) प्राची पवार गुर्जर रैंक 59, (2 )राखी चौधरी रैंक 65, (3) कृतिका गुर्जर रैंक 312, (4) कोमल मणि गुर्जर रैंक 314, (5) काजल चौहान गुर्जर रैंक 403, (6) निधि कालस रैंक 466, (7) रोकी कसाना गुर्जर रैंक 542, (8) रोहित बैसला गुर्जर रैंक 599, (9) मुस्कान बैसोया रैंक 771, (10) शिवांशु बिधूड़ी रैंक 866, (11) तानिया गुर्जर रैंक 915 ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बेहतर परिणाम लाकर गुर्जर समाज का नाम रोशन किया है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटील और संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला ने भी बधाई दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*