पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अशोक कुमार अध्यक्ष व सुभाष चंद महासचिव मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार, 8 मार्च को ही लाइनपार क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक डॉ. अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जितेन्द्र बच्चन उपस्थित रहे।
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूए) की बैठक में जितेन्द्र बच्चन के अलावा मुकेश गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, रवि तुषार, नरेश राजपूत, शिव कुमार और सुभाष चंद मौजूद रहे। उक्त पत्रकार बंधुओं ने विचार-विमर्श कर पत्रकार हितों के लिए पत्रकारों की एक संस्था के गठन करने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने प्रस्ताव रखा कि पीडब्ल्यूए एक रजिस्टर्ड संस्था है और आप लोग चाहें तो इसी संगठन का विस्तार करें। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में आप सभी अपने विवेक से अध्यक्ष और अन्य पदों पर विचार-विमर्श कर पदाधिकारियों का चयन कर लें और उसी आधार पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन करवा लिया जाएगा।
जितेन्द्र बच्चन के प्रस्ताव का बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने अपनी सहमति जताई। इसके बाद औपचारिक रूप से पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जितेन्द्र बच्चन, अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष नरेश राजपूत, महासचिव सुभाष चंद, सचिव रवि तुषार और शिव कुमार को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सहमति बनी। नवनियुक्त महासचिव सुभाष चंद ने बताया कि अन्य पत्रकार बंधुओं की राय और सुझाव के लिए आगामी 15 मार्च, दिन रविवार को डॉ अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर ही एक बैठक आयोजित की गई है। उसमें उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं की रायशुमारी के बाद पत्रकार हितों के लिए (पीडब्ल्यूए) संगठन का और विस्तार किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*