राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान’ सफलता की ओर अग्रसर है। इस दिशा में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा है कि अगर आप हाईस्कूल के पश्चात पॉलीटेक्निक करना चाहते हैं तो आपके लिए PIIT Greater Noida एक बेहतरीन कॉलेज है। इंजीनियरिंग एवं तक्नीकि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी यह कालेज एससी/ एसटी (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति) के छात्रों को प्रवेश और फीस में विशेष छूट और हॉस्टल में रहने की व्यवस्था शिक्षा के समान अवसर सुनिश्चित करने में बहुत सहायक है।
SKFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन कहते हैं, नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर भारत का बहुत अच्छा कॉलेज माना जाता है। यह इंस्टीट्यूट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के जरिए देश के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इंजीनियरिंग व तक्नीकि शिक्षा में अग्रणी, एमबीए, बीबीए, बीसीए, फार्मेसी, बी.एड., डी.एल.एड और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए दिल्ली एनसीआर के विद्यार्थी इस कालेज को सर्वश्रेष्ठ की संज्ञा देते हैं। यहां छात्रों के समग्र विकास के लिए बहुत अच्छा और सहायक वातावरण है। व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं प्रबंधन शिक्षा में संस्थान महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
उन्होंने बताया कि PIIT College Greater Noida इंजीनियरिंग और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है, जिसकी स्थापना उच्च गुणवत्ता के साथ की गई है। यह कॉलेज उद्योग-केंद्रित शिक्षा को बहुत कम फीस में प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दो दशक से अधिक के समृद्ध इतिहास के साथ, PIIT उत्तर भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम माना जाता है। संस्थान के अनुभवी शिक्षक और अच्छे स्वभाव के कार्य के प्रति समर्पित कर्मचारी शिक्षण, प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और फार्मेसी सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्टता प्रदान करते हैं।
ऑन लाइन शिक्षा के लिए एयर गुरुकुल का संचालन
PIIT के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह उच्चशिक्षित और प्रभावशाली व्यवक्तित्व के धनी हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में 2003 में स्थापित यह इंजीनियरिंग कॉलेज लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जो उच्च स्तरीय शिक्षा और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यहां देश भर में ऑन लाइन शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए एयर गुरुकुल का संचालन भी होता है। दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा पहुँचाने के लिए डिजिटल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ रही है।
छात्रों को कई प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला प्लेसमेंट
डॉ सिंह बताते हैं, पीआईआईटी पिछले पांच वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक परिणाम दे रहा है। यह शिक्षा का वह संस्थान है जहाँ छात्रों को अपनी तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। पीआईआईटी के छात्रों को कई प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है और यह सिलसिला जारी है। इससे भी बेहतर बात यह है कि इस कालेज में आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों और मेधावी छात्रों के लिए विशेष प्रावधान है।
गुणवत्ता व प्लेसमेंट में अव्वल है PIIT कॉलेज
अलीगढ़ के गौरव राजपूत PIIT को एमबीए, बीबीए, बीसीए, बी.एड., डी.एल.एड., डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा फार्मेसी के लिए दिल्ली एनसीआर में उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बताते हैं। उनका कहना है कि इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा में अगर कई सरकारी कॉलेज अग्रणी हैं, तो शिक्षा के निजी संस्थान भी अपनी गुणवत्ता और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं। ग्रेटर नोएडा का PIIT कालेज उनमें से एक है, जो अपनी उद्योग-केंद्रित शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। यहां आधुनिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ अनुभवी फैकल्टी है और नवाचार पर जोर दिया जाता है।
अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर विकल्प
बबलू रावत बताते हैं, प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तकनीकी, प्रबंधन, कंप्यूटर शिक्षा और शिक्षक पाठ्यक्रम के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है। दिल्ली एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज की तलाश करने वालों के लिए पीआईआईटी सबसे अच्छा विकल्प है। आरके गोयल कहते हैं, “पॉलिटेक्निक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, डीएलएड, बीएड, डी फार्मा जैसे व्यावसायिक शिक्षा और अकादमिक के लिए एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है पीआईआईटी।” जबकि गौरव राजपूत ग्रेटर नोएडा में एमबीए, बीबीए, बीसीए, पॉलिटेक्निक, बी.एड., डी.एल.एड. और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए पीअईआईटी को बेहतर कॉलेज मानते हैं। वहीं कुलदीप का कहना है कि पीआईआईटी हमें कम फीस में बहुत अच्छी सुविधाएँ प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए PIIT की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर 9911470011 पर संपर्क कर सकते हैं।
पॉलिटेक्निक से आत्मनिर्भरता की उड़ान
संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह कहते हैं, “PIIT अपने छात्रों के साथ-साथ अन्य शिक्षित-प्रशिक्षित विद्यार्थियों को भी रोजगार में सहायता प्रदान करता है। पॉलिटेक्निक से आत्मनिर्भरता की उड़ान में हम सरकार के साथ हैं। यहां के बच्चों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट किया जाता है। इंडस्ट्री के साथ सहयोग और इंटर्नशिप के अवसर हैं। इसीलिए अपनी गुणवत्ता, प्लेसमेंट और शोध के लिए PIIT देश भर में जाना जाता है। हम चाहते हैं कि देश का कोई बच्चा अनपढ़ न रहे, भूखा न सोए और सभी युवाओं को रोजगार मिले।”


Leave a Reply