चेयरमैन डॉ. भरत सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

Yogi government is providing free coaching to poor meritorious youth to make them IAS: Dr. Bharat Singh

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
डॉ. भरत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें आगे भी इसी प्रकार लगन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया, जो इस परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि यह सीखने और स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर है। विद्यार्थियों को निराश हुए बिना और अधिक परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पुनः प्रयास करना चाहिए।
चेयरमैन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*