राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
बनियापुर। प्रखंड के सरकारी एव गैर सरकारी विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लासपूर्वक मनाया गया।जहां विद्यालय में दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि करते श्रद्धासुमन अर्पित किया गया,वही छात्र छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी की जीवन पर प्रकाश डालते उनके व्यक्तित्व एव कृतित्व पर प्रकाश डाला वक्ताओं ने महात्मा गांधी के महान व्यक्तित्व की चर्चा करते सत्य,अहिंसा के पुजारी एवं शास्त्री जी को एक सशक्त व्यक्तित्व ,सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान की चर्चा किया,जहां प्रधानाध्यापक रामाधार कुमार मोहम्मद जलालुद्दीन अरविंद सिंह आश्मोहम्मद मनोज प्रसाद उदय कुमार सिंह श्री राम,अरविंद कुमार रामलाल राम नसीम अहमद प्रदीप प्रसाद साह पुष्प लता सिंह आशुतोष कुमार नाजिर हुसैन सहित दर्जनों प्रधानाध्यापकों ने जयंती समारोह को संबोधित किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*