गाजियाबाद में आग लगने की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की एक बहुमंजिली आवासीय भवन में बुधवार की सुबह भीषण आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। साथ ही कहा है कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने पुलिस कमिश्नर और डीएम को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार, 29 अप्रैल की सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में चार फ्लोर के 6 फ्लैट आ गए। इस आग से इतना धुआं उठा जिसे दो किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल समेत अन्य टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। खबर लिखने तक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*