गरीब कन्या के विवाह में घर-गृहस्थी का सामान किया भेंट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। जिले के उस्मापुर गांव के एक अत्यंत गरीब परिवार की पुत्री का विवाह चिरंजीव मनोज निवासी ग्राम इस्माइलपुर मुरैना बुलंदशहर के साथ 22 जून को संपन्न हो गया। यह विवाह श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट की मदद से कराया गया। ट्रस्ट की तरफ से घर-गृहस्थी का सामान भेंट किया गया है, जिसकी स्थानीय लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले), मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, सेवा निर्वत लेफ्टिनेंट कर्नल जयराम शर्मा, अजय पाल फौजी, गिरिराज फौजी एवं श्रीमती सरिता गुप्ता सहित अन्य समाजसेवियों ने नवविवाहित कन्या के घर गए। उसके माता-पिता को घर-गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया, जिससे बेटी की दांपत्य जीवन सुचारू रूप से शुरू हो सके।
ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आवश्यक घर- गृहस्थी का सामान प्रदान कर उनका पूर्ण सहयोग किया जाता है। साथ ही ट्रस्ट के सदस्य विवाह स्थल पर पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं।
ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान के मुताबिक समय-समय पर निःशुल्क विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाता है तथा समाज के जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जाती है। जबकि मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी ने बताया कि ट्रस्ट निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान प्रदान कर रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*