राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी रोड पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन सतीश सिसोदिया ने फीता काटकर किया। शिविर में 60 लेागों ने आंखों की जांच कराई। साथ ही मरीजों को उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवा और चश्मे प्रदान किए गए।
रविवार को आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूबी (सीएचसी शिकारपुर) ने लोगों की आंखों की जांच की। इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले के अलावा ऑनेस्ट अजमेर सिंह वालिया, ऑनेस्ट विनीत आर्य, ऑनेस्ट दिव्य मोहन अग्रवाल, ऑनेस्ट अखिलेश वार्ष्णेय “वैध”, ऑनेस्ट विशाल पोद्दार, ऑनेस्ट शेखर वर्मा, आशीष गुप्ता आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply