हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर MEET में 21 वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

कैबिनेट मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए

मेरठ। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एमआईईटी, मेरठ में आयोजित भव्य समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय तक उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 वरिष्ठ पत्रकारों को ‘कलमकार सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन द प्रेस क्लब मेरठ एवं उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता की नींव 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदन्त मार्तण्ड’ से पड़ी थी। डॉ तोमर ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का प्रभावी साधन है। मेरठ के विकास में भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया समाज के हर वर्ग की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारिता में निष्पक्षता, समालोचना और सामाजिक उत्तरदायित्व को आवश्यक बताया।
जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पत्रकारों को समाज का प्रहरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।


कार्यक्रम में इंद्र मोहन आहूजा, नीरज कांत राही, पुष्पेंद्र शर्मा, सूर्यकांत द्विवेदी, हरिशंकर जोशी, अनिल बंसल, अभिषेक शर्मा, मुकेश गोयल, अशोक गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, रामबोल तोमर, ज्ञान प्रकाश, संत राम पांडेय, नरेश उपाध्याय, नितिन सबरंगी, जे.एम. शाकाल, कुंवर नौशे मियां, ऋचा जोशी, अनिल गौर, विजय राजा, जयवीर त्यागी एवं संजय गौतम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा, महामंत्री कुंत कुमार शर्मा, उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पायल अग्रवाल ने किया, जबकि अंत में द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*