राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे घर का बजट गड़बड़ा गया है। क्योंकि रसोई गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। खासकर ऐसे समय में जब महंगाई पहले से ही आम लोगों के बजट पर दबाव बनाए हुए है।
बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। आज रविवार 7 जून से लागू नयी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है।
हालांकि सरकार ने इस बार वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडरों और 5 किलोग्राम वाले एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडरों की कीमतों में जहां कोई बदलाव नहीं की है, वहीं रसोई गैस में बढ़ोतरी के बाद भी उसे घाटा है। सरकार के मुताबिक, यदि घरेलू एलपीजी की कीमतें जून महीने के सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (एससीपी) और आयात-आधारित मूल्य निर्धारण के अनुरूप तय की जातीं, तो 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की लागत 1,600 रुपये से अधिक होती।


Leave a Reply