अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने लगाई मीठे पानी की छबील

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को छबील पर मीठा पानी पिलाया गया।
7 मई को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कराई। उसके बाद मीठे पानी का वितरण शुरू किया गया। महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल सेवा करने से मनुष्य पुण्य का भागी बनता है। इसलिए हम सभी को जीव-जंतु के साथ-साथ गर्मी में लोगों को पानी पिलाने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि यह मानव हित में सर्वोत्तम सेवा है। भीषण गर्मी व तपती धूप में राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी या शर्बत पिलाने से उन्हें लू और गर्मी से काफी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि तपती दोपहरी में घर से कोई निकलता है और उसे ठंडा व मीठा पानी मिल जाए तो उसके लिए यह अमृत के समान है। साथ ही किसी को पानी पिलाकर उसकी प्यास शांत करना धर्म का कार्य है।
स्थानीय भाजपा पार्षद संतोष राणा ने संस्था के इस कार्य की सराहना की है। संस्था से जुड़ी किरण श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर पार्षद संतोष राणा, आनंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, शारदा सक्सेना, रमा सक्सेना, कुणाल सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव, अभिलाषा सक्सेना, अर्चना, मालती आदि मौजूद रहे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*