राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अलीगढ़। लोधी स्वरोजगार एवं करियर-गाइडेंस समिति द्वारा रविवार को अलीगढ़ में ‘द्वितीय स्वरोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह, आईआरएस अमर पाल सिंह एवं आईएएस केपी सिंह रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में नोएडा एसडीएम रिषभ वर्मा और पीसीएस सुश्री अल्का वर्मा शामिल थे। अध्यक्षता ओपी सिंह ने की। आयोजकों ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत-सत्कार किया।
14 जून को क्वार्सी अनूपशहर रोड स्थित यश रेजीडेंसी में आयोजित कार्यक्रम के बारे में डॉ. भरत सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि हमारा मकसद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें करियर में सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी मिलती है। आज के कार्यक्रम में भी उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया और सभी गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कार्यक्रम में कई अतिथियों को PIIT ग्रेटर नोएडा संस्थान की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक प्रकाश वीर लोधी और डॉ. अजय कुमार माहुर के अलावा मुख्य रूप से मनोज राजपूत, संतोष कुमार सिंह लोधी, डॉ वीपी सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply