यमुना को स्वच्छ बनाने में शामिल हुई समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को गीता कॉलोनी स्थित दशमेश घाट पर आयोजित ‘मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यमुना में पूजा सामग्री और अन्य कचरा डालकर हम अपनी आस्था को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री की मानें तो सरकार और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही यमुना को उसका पुराना स्वरूप लौटाया जा सकता है। स्वच्छ यमुना अभियान को सफल बनाने के लिए सुबह छह बजे से ही कई सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों ने सफाई में हिस्सा लिया, जिसमें गाजियाबाद की समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था की महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।
संस्था की राष्ट्रीय महासचिव (पर्यावरण) प्रिया वर्मा ने बताया कि 14 जून को दशमेश घाट पर चलाए गए यमुना सफाई अभियान में एक घंटे का श्रमदान किया गया। आज की टीम में श्रीमती प्रिया वर्मा के अलावा सुप्रिया रैना, राजश्री पॉल, अंजली धारीवाल, विदुषी, प्राची माहेश्वरी, रेशु जैन एवं पूनम शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ यमुना, स्वच्छ पर्यावरण — यही हमारा संकल्प है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*